'पिटाई' के बाद मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में उनके चेहरे और पैर पर चोट की हुई पुष्टि
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में उनकी दाईं आंख के नीचे गाल पर और बाएं पैर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है। मालीवाल का आरोप था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने उन्हें थप्पड़, मुक्के और लातें मारीं। इसके बाद एम्स (दिल्ली) के ट्रॉमा सेंटर में उनकी मेडिकल जांच कराई गई थी।