पिता इरफान की पुण्यतिथि पर बाबिल ने जल संकट पर काम कर रहे यूट्यूबर को दान किए ₹50,000

अभिनेता बाबिल खान ने अपने दिवंगत पिता व ऐक्टर इरफान खान की पुण्यतिथि पर पालघर (महाराष्ट्र) के जवाहर तालुका में जल संकट को लेकर काम कर रहे यूट्यूबर प्रेम कुमार को ₹50,000 दान किए हैं। सामने आए एक वीडियो में बाबिल कह रहे हैं, "मेरा नाम लेने की ज़रूरत नहीं है, तू (यूट्यूबर) अच्छा काम कर रहा है।"

Load More