पिता ऋषि के निधन पर 'बहुत ज़्यादा दुखी नहीं दिखने' को लेकर हमें ट्रोल किया गया था: रिद्धिमा
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी व अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने बताया है कि ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार को काफी ट्रोल किया गया। रिद्धिमा ने कहा, "लोगों ने कहा कि 'हमारा परिवार उनके (ऋषि) निधन पर बहुत दुखी नज़र नहीं आया।' उन्हें नहीं पता कि हम किस दौर से गुज़र रहे थे।"