पिता का कुछ सामान रखना चाहती थी पर सारी संपत्ति सौतेले भाई को मिली: दीया मिर्ज़ा
ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने कहा है कि वह अपने दिवंगत पिता, जर्मन आर्टिस्ट फ्रैंक हेंड्रिक की कुछ चीज़ें अपने पास रखना चाहती थीं लेकिन सारी संपत्ति उनके सौतेले भाई को मिली। उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले...जब भाई मुंबई आया था...घर दिखाने के दौरान...कॉरिडोर में लगी अपने माता-पिता...के साथ तस्वीर को...देखकर एहसास हुआ...जो मेरे पास है (यादें), वह ज़्यादा कीमती है।"