पिता का नाम इस्तेमाल किए बिना 'कॉमेडी सर्कस' में सेलेक्ट हो गई थी: जॉनी लीवर की बेटी जैमी
कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी व कॉमेडियन जैमी लीवर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपने पिता का नाम इस्तेमाल किए बिना 'कॉमेडी सर्कस' के लिए सेलेक्ट हो गई थीं। उन्होंने बताया, "ऑडिशन में अपना स्टेज का नाम 'जैमी जे' इस्तेमाल किया था...पिता का नाम बताने पर (कॉमेडियन) सुदेश लहरी ने कहा था 'तुम हमारी बेटी जैसी हो'।"