पिता की उम्र के निर्देशक ने मुझे होटल में बुलाया था: कास्टिंग काउच पर ऐक्ट्रेस उपासना
ऐक्ट्रेस उपासना सिंह ने 17-साल की उम्र में कास्टिंग काउच का सामना करने का खुलासा किया है। उपासना ने कहा, "दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक निर्देशक ने फिल्म ऑफर कर...'सिटिंग' के लिए...होटल में बुलाया था। निर्देशक ने कहा था कि 'सिटिंग' नहीं जानती...फिल्म के लिए...करनी पड़ती है।" उन्होंने कहा, "निर्देशक पर चिल्लाकर कहा था...आप मेरे पिता की उम्र के हैं।"