पिता की पहचान अप्रासंगिक: रेप के बाद जन्मे बच्चे की डीएनए जांच का आदेश देने से इनकार कर एससी
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग लड़की से रेप के बाद जन्मे बच्चे की डीएनए जांच का आदेश देने से मंगलवार को इनकार करते हुए कहा कि मामले में बच्चे के पिता की पहचान 'अप्रासंगिक' है। कोर्ट ने आरोपी की याचिका खारिज कर कहा, "अगर वह बच्चे का पिता नहीं होगा तो क्या रेप के आरोप से मुक्त हो जाएगा।"