पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रही महिला संग फ्लाइट में हुई छेड़छाड़, इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एक 40-वर्षीय महिला से फ्लाइट में 32-वर्षीय इंजीनियर ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की है। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए चंद्रपुर से नागपुर जा रही थी और फ्लाइट में सफर कर रहे सीआईएसएफ जवान ने आरोपी को छेड़छाड़ से रोका था। जवान की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।