पिता के डर से आयुष्मान और मैंने कभी सिगरेट व शराब नहीं पी: ऐक्टर अपारशक्ति
अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने बताया है कि उन्होंने व उनके भाई अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने पिता के डर से कभी सिगरेट व शराब नहीं पी। उन्होंने बताया, "पिता ने कहा था कि 'जिस दिन मुझे पता चला कि आप शराब व सिगरेट पीते हैं उस दिन आपकी खैर नहीं'।" अपारशक्ति ने कहा कि उनके पिता बहुत सख्त थे।