पिता के देहांत के बाद अमिताभ घर आए थे, हमें शैंपेन की बोतल के साथ देख हैरान हो गए थे: विंदू
दिवंगत ऐक्टर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने बताया है कि उनके पिता ने कहा था, 'मेरी मौत के बाद मेरी ज़िंदगी का जश्न मनाना'। उन्होंने बताया, "उस रोज़ (निधन के दिन) रात को सबके जाने के बाद मैंने शैंपेन की बोतल खोली। अमिताभ बच्चन (ऐक्टर) शोक व्यक्त करने घर आए थे...वह हमें देखकर हैरान हो गए थे।"