पिता के दोस्त ने यूपी में किया 17-वर्षीय लड़की का रेप
पुलिस ने बताया है कि सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दोस्त की 17-वर्षीय बेटी का रेप करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार हुआ है। लड़की की मां के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी की देखभाल के बहाने पीड़िता को अपने घर ले जाकर उसका रेप किया और 10-दिन गुज़रने के बाद कहा कि उसने किशोरी से शादी कर ली है।