पिता के निधन के बाद स्ट्रेस ईटिंग के कारण एक माह में मेरा 8 किलो वज़न बढ़ गया: ऐक्टर गश्मीर
ऐक्टर गश्मीर महाजनी ने बताया है कि उनके पिता व अभिनेता रवींद्र महाजनी की मौत के बाद उनका वज़न काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा, "स्ट्रेस ईटिंग के कारण 1-महीने में मेरा वज़न 8 किलोग्राम बढ़ गया। अगले महीने तक शेप में आने का तय किया है...यह मेरे लिए चुनौती है।" गश्मीर के पिता का पिछले महीने निधन हुआ था।