पिता के बनाए स्मारक 'आर्क ऑफ रियूनिफिकेशन' को तोड़ेंगे उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन
उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने सोमवार को अपने दिवंगत पिता किम जोंग-इल द्वारा बनवाए गए स्मारक 'आर्क ऑफ रियूनिफिकेशन' को तोड़ने की बात कही। किम ने अपने भाषण में दक्षिण कोरिया को 'मुख्य दुश्मन' बताया। कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर नैशनल यूनिफिकेशन में रिसर्च फेलो जॉन्ग यून-मी ने कहा, "किम अपने पिता और दादा की विरासत तोड़ रहे हैं।"