पिता के साथ काम करना कभी चुनौतीपूर्ण नहीं रहा, उनका अनुभव काम आसान करता है: आर्यन खान
आर्यन खान ने 'हार्पर्स बाज़ार' को दिए इंटरव्यू में अपने पिता व अभिनेता शाहरुख खान को लेकर कहा है, "पिता के साथ काम करना कभी मेरे लिए चुनौतीपूर्ण नहीं रहा।" उन्होंने कहा, "उनका (शाहरुख) अनुभव और लगन सभी का काम आसान कर देता है। वह पूरे क्रू को सहज महसूस करवाते हैं और सभी का बहुत सम्मान करते हैं।"