पिता चाहते थे बिज़नेस करूं इसलिए घर से भाग गया था, 7-8 साल उनसे बात नहीं हुई: विजय वर्मा
अभिनेता विजय वर्मा ने 'फिल्म कंपैनियन' को बताया है कि उनके पिता चाहते थे कि वह बिज़नेस करें इसलिए वह घर से भाग गए थे। उन्होंने कहा, "घर में सबसे छोटा था और लाड़-प्यार से बड़ा हुआ था। बड़े होने पर लगा...पिता मेरा भला नहीं चाहते। मैं भाग गया।" बकौल विजय, 7-8 साल तक पिता से बात नहीं हुई थी।