पिता ने 20 साल तक संघर्ष किया, वह नहीं चाहते थे कि मैं इंडस्ट्री में आऊं: ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा है कि उनके पिता राकेश रोशन नहीं चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आएं। ऋतिक ने 'वैरायटी' से कहा, "(पिता ने) 20-साल तक बहुत संघर्ष किया और वह नहीं चाहते थे कि मुझे भी उन चीज़ों से गुज़रना पड़े जिनका सामना उन्होंने किया था।" बकौल ऋतिक, वह अपने दृढ़ संकल्प के चलते अभिनेता बने।