पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं, सैलरी ₹10,000/माह है: एशियन गेम्स में कांस्य विजेता प्रीति

19वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद ऐथलीट प्रीति लांबा ने कहा, "मैंने पिता को फोन किया...वह खुशी से रो रहे थे! उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 5-6 साल बढ़ गई।" प्रीति ने कहा, "वह फरीदाबाद में पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं जिसके लिए उन्हें हर महीने ₹10,000 मिलते हैं।"

Load More