पिता बने 'द ग्रेट खली', बेटे का हुआ जन्म; शेयर किया वीडियो
डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम में शामिल 'द ग्रेट खली' ने फेसबुक पर बताया है कि वह दोबारा पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नवजात बेटे को पकड़े हुए दिख रहे हैं। 'द ग्रेट खली' की बेटी अवलीन राणा का जन्म 2014 में हुआ था।