पिता मेरे लिए 'फियर फैक्टर' थे, उनके आने पर या तो मैं हट जाता हूं या चुप हो जाता हूं: सनी
अभिनेता सनी देओल ने 'एनडीटीवी' से बातचीत में अपने पिता व अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने बॉन्ड पर बात की है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए मेरे पिता 'फियर फैक्टर' थे। अगर वह यहां आ जाएं तो मैं या तो उठकर चला जाऊंगा या बिल्कुल ही चुप हो जाऊंगा।" बकौल सनी, वह एक स्ट्रिक्ट परिवार में बड़े हुए हैं।