पिता राजीव गांधी का निधन जीवन में सीख देने वाला सबसे बड़ा अनुभव था: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा है कि उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का निधन उनके जीवन में सीख देने वाला सबसे बड़ा अनुभव था। राहुल ने कहा कि पिता का निधन उनके लिए बेहद दर्दनाक था लेकिन इस हादसे से उन्हें वे चीज़ें सीखने को मिलीं जो शायद वह कभी नहीं सीख पाते।