पिता शक्ति कपूर के साथ एक कॉमेडी फिल्म करना चाहती हूं: ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने पिता व अभिनेता शक्ति कपूर के साथ काम करने को लेकर कहा है, "मैं अपने पिता के साथ कॉमेडी फिल्म करना चाहती हूं...वह हमें घर में हमेशा हंसाते हैं...उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा लगेगा।" श्रद्धा ने कहा, "ऐक्टर के तौर पर...उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है...उम्मीद करती हूं, हम जल्द टीम बनाएंगे।"