पिता शम्मी कपूर ने नीला देवी से दूसरी शादी करने से पहले हमें नहीं बताया था: बेटे आदित्य
दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने खुलासा किया है कि उनके पिता ने नीला देवी से दूसरी शादी करने से पहले उन्हें या उनकी बहन कंचन को नहीं बताया था। बकौल आदित्य, वह 13 साल के थे और उस समय आंटी के घर थे। बकौल आदित्य, "उन्होंने सुबह शादी की...शाम को मुझसे कहा...नीला देवी मेरी मां हैं।"