पीई टीचर ने बेंगलुरु में क्लासेस के दौरान 15 छात्राओं का यौन शोषण किया, हुआ अरेस्ट
बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल के 54-वर्षीय पीई टीचर को 3 महीने तक कम-से-कम 15 छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 8वीं और 9वीं की छात्राओं ने टीचर पर क्लासेस और लंच ब्रेक के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने और किस करने का आरोप लगाया। छात्राओं ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी थी।