पीएफआई पर बैन केंद्र सरकार की एक और सर्जिकल स्ट्राइक है: एआईबीए
ऑल इंडिया बार असोसिएशन (एआईबीए) ने बुधवार को पीएफआई पर बैन लगाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक' है। संगठन ने कहा, "पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए एआईबीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताता है।"