पीएफए ने प्रीमियर लीग टीम ऑफ द ईयर का किया एलान, रोनाल्डो को किया शामिल
प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) ने प्रीमियर लीग टीम ऑफ द ईयर का एलान कर दिया जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं। टीम में लिवरपूल के एलिसन, वर्जिल वैन डाइक, ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड, थियागो, मोहम्मद सालाह और सदियो माने शामिल हैं। वहीं, टीम में मैनचेस्टर के कैंसलो, केविन डी ब्रूयना, बर्नार्डो सिल्वा और चेल्सी के एंटोनियो रुडिगर शामिल हैं।