पीएम 90वीं इंटरपोल महासभा 18 अक्टूबर को संबोधित करेंगे, 195 देशों के प्रतिनिधि लेंगे भाग
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (18 अक्टूबर) को दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित होने वाली 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। बकौल पीएमओ, इस महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पीएमओ ने बताया कि भारत में इंटरपोल महासभा की बैठक 25 सालों के बाद आयोजित हो रही है।