पीएम का बिहार की सभी सीटों पर जीत का दावा 'स्लिप ऑफ टंग' है, वह हारना बोल रहे थे: तेजस्वी

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होने' के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा, "उनका 'स्लिप ऑफ टंग' हो गया था। वह 40 सीटें हारने की बात बोल रहे थे लेकिन गलती से (जीतना) बोल दिया।"

Load More