पीएम का हेलीकॉप्टर भी चेक करें: चुनाव अधिकारियों के राहुल का हेलीकॉप्टर चेक करने पर सुप्रिया
तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लिए जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है, "हमें कोई दिक्कत नहीं। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।" उन्होंने कहा, "ऐसे ही आप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हेलीकॉप्टर चेक कीजिए। चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है जिसके अधीन इस समय कानून-व्यवस्था है।"