पीएम की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा: पद संभालने पर नीति आयोग के सीईओ
बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने शनिवार को नीति आयोग के सीईओ का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर सुब्रमण्यम ने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास से अभिभूत हूं और अपनी ओर से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।" 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रमण्यम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव रह चुके हैं।