पीएम की यूपीएससी अभ्यर्थी से बातचीत हुई वायरल, पूछा- 'कितनी कमाई हो जाती है?'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएससी सेंटर चलाने वाले एक यूपीएससी अभ्यर्थी से पूछा, "महीनेभर में कितनी कमाई हो जाती है?" इस पर अभ्यर्थी ने कहा, "सर, काउंट नहीं किया है।" इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, "अच्छा मत बताइए, कोई इनकम टैक्स वाला नहीं आएगा। कोई ऐसे करता है क्या?, जितना कमाते हो उसका इनकम टैक्स भरना पड़ेगा।"