पीएम के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम को बोलने की अनुमति ना देना महाराष्ट्र का अपमान: सुप्रिया
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को पुणे (महाराष्ट्र) में संत तुकाराम मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। सुले ने इसे महाराष्ट्र का अपमान बताया है। बकौल सुले, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को कार्यक्रम को संबोधित करने की इजाज़त दी गई।