पीएम के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल अपमानजनक है, राजद्रोह नहीं: कर्नाटक एचसी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मामले को रद्द करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना अपमानजनक है लेकिन यह राजद्रोह नहीं है। अदालत ने कहा, "ऐसे असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कि प्रधानमंत्री को चप्पलों से पीटा जाना चाहिए, न केवल अपमानजनक है बल्कि गैर-ज़िम्मेदाराना भी है।"