पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान करने वाले श्याम रंगीला ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला ने मंगलवार को वाराणसी (यूपी) से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने 'X' पर लिखा, "देश के लोकतंत्र पर मेरा पूरा भरोसा है...अब आगे के 2-3 दिन महत्वपूर्ण होंगे।" इससे पहले श्याम ने आरोप लगाया था कि उन्हें नामांकन दाखिल करने से रोका जा रहा है।