पीएम के जम्मू-कश्मीर दौरे पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान के पास कोई अधिकार नहीं है: सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के जम्मू-कश्मीर दौरे के खिलाफ पाकिस्तान के बयान पर विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताते हुए कहा, "पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।" गौरतलब है, पाकिस्तान ने पीएम मोदी के चिनाब नदी पर क्वार जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए आधारशिला रखने पर आपत्ति जताई थी।