पीएम के दौरे से पहले आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में 2 प्रवासी मज़दूरों पर चलाई गोलियां

जम्मू-कश्मीर में 24-अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले शुक्रवार शाम को आतंकियों ने नौगाम इलाके में 2-प्रवासी मज़दूरों पर गोलियां चलाई। कश्मीर पुलिस ने बताया कि घटना में घायल दोनों मज़दूरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अनीकुल इस्लाम व निजामुल इस्लाम के रूप में हुई है।

Load More