पीएम के दौरे से पहले हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ की 13 कंपनियां तैनात
सीआईएसएफ के डीआईजी अनिल पांडे ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 24-अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआईएसएफ की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। गौरतलब है, जम्मू में शुक्रवार सुबह सीआईएसएफ के 15 जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें एक एएसआई शहीद हो गए।