पीएम के शपथ ग्रहण के चलते दिल्ली में 2 दिन ड्रोन उड़ाने पर लगी रोक, धारा 144 लागू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली पुलिस ने 9 और 10 जून को दिल्ली में ड्रोन व ड्रोन की तरह उड़ने वाले सभी उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।