पीएम के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण नहीं मिला, भारत-पाक का मैच देखूंगा: शशि थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि उन्हें 9 जून (आज) को होने वाले प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "निमंत्रण नहीं मिला है इसलिए भारत-पाकिस्तान का मैच देखूंगा।" पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7:15 बजे और भारत-पाक का मैच 7:30 बजे शुरू होगा।