शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ईडी से पीएम केयर्स फंड की जांच कराने की मांग की है। दरअसल, ईडी ₹12,000 करोड़ के कथित कोविड-19 घोटाले में शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के कुछ करीबी लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। उद्धव ने महाराष्ट्र के विभिन्न निकायों, यूपी और गुजरात की राज्य सरकारों की जांच की भी मांग की है।