पीएम को शांति की अपील करने में क्या तकलीफ है?: देश में हिंसा की घटनाओं पर सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में जगह-जगह हो रही हिंसा की घटनाओं को लेकर कहा है, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं...कि वह देश को शांति का संदेश दें, उसका असर होता है।" गहलोत ने कहा, "पीएम को यह अपील करने में क्या तकलीफ हो रही है, समझ नहीं आ रहा है। देश जल रहा है।"