'पीएम जन्म से ओबीसी नहीं हैं' बयान को लेकर राहुल के खिलाफ राजस्थान के कोर्ट में परिवाद दायर
जयपुर (राजस्थान) की निचली अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ में दिए गए बयान 'पीएम मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं हैं' को लेकर उनके खिलाफ अधिवक्ता विजय कलंदर ने परिवाद दायर किया है। परिवाद में कहा गया है कि राहुल के बयान से अलग-अलग वर्गों और समुदायों में अविश्वास पैदा हुआ। मामले में सुनवाई 23 फरवरी को होगी।