पीएम जी, उज्ज्वला के लिए ₹400 की राहत क्या 'रेवड़ी' संस्कृति नहीं है?: कपिल सिब्बल
केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत घटाने के बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "पीएम जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी), उज्ज्वला के लिए ₹400 की राहत क्या 'रेवड़ी' संस्कृति नहीं है?" उन्होंने कहा, "मेरे खयाल से यह गरीब परिवारों के लिए है, खुशी है कि आपने उन्हें याद रखा।"