पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र की तस्वीर आई सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। निमंत्रण पत्र के अनुसार, यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम 7:15 बजे आयोजित होगा। एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।