पीएम नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता व पूर्व सांसद कैकला सत्यनारायण के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रसिद्ध फिल्मी शख्सियत श्री कैकला सत्यनारायण गारु के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। शानदार अभिनय कौशल और अलग-अलग भूमिकाओं से वह कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय थे।" पीएम मोदी ने उनके परिवार व प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं जताईं।

Load More