पीएम ने 1 करोड़ घरों को बिजली बिल में राहत देने के मद्देनज़र शुरू की 'पीएम सूर्य घर' योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूफटॉप सोलर सिस्टम के ज़रिए 1 करोड़ घरों का 300-यूनिट/माह तक का बिजली बिल बचाने के मद्देनज़र 'पीएम सूर्य घर' योजना शुरू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने वाले लोगों को सब्सिडी और बैंक के कर्ज़ में रियायतें मिलेंगी। बकौल प्रधानमंत्री, इस योजना से रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे।