पीएम ने 6,000 भारतीयों को निकालने में मदद करने के लिए हंगरी के पीएम को कहा- शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान से फोन पर बात की और उन्हें यूक्रेन-हंगरी सीमा के माध्यम से 6,000 भारतीयों को निकालने में मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। वहीं, हंगरी के पीएम ने भारतीय छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यदि वे चाहें तो हंगरी में अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।