पीएम ने आज महाराष्ट्र में ₹75,000 करोड़ की किन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र में ₹75,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने 701-किमी के हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धी महामार्ग (मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे) के फेज़-1 व नागपुर के एम्स का उद्घाटन किया और नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फेज़-1 का उद्घाटन किया और फेज़-2 का शिलान्यास किया।