पीएम ने एमपी के पटाखा फैक्ट्री आग हादसे पर जताया शोक, किया मुआवज़े का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदा (मध्य प्रदेश) की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना पर शोक जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए केंद्र की ओर से ₹2 लाख मुआवज़े का एलान किया है। केंद्र की ओर से घायलों को ₹50,000 दिए जाएंगे। वहीं, घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 11 होने की खबर है।