पीएम ने कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल में किया सफर, शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में छात्र-छात्राओं संग मेट्रो ट्रेन की सवारी करते हुए देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो टनल में सफर किया। प्रधानमंत्री ने टनल के उद्घाटन के बाद किए इस सफर का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है और उन्होंने इस दौरान छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। यह टनल कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन का हिस्सा है।