पीएम ने गुजरात में ₹47,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के नवसारी में ₹47,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें बिजली उत्पादन, रेल, सड़क, कपड़ा, शिक्षा, जल आपूर्ति, संपर्क और शहरी विकास जैसे कई क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "अगले 25 वर्षों में हम विकसित गुजरात और विकसित भारत बनाएंगे।"